सिर में ब्लड सर्कुलेशन कैसे बढ़ाये?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 14:08

Yoga Tips: सिर में रक्त परिसंचरण की कमी से हो सकती हैं ऐसी दिक्कतें, किन योगासनों से मिलेगा इसमें लाभ?

मस्तिष्क में रक्त संचरण को रखें ठीक
शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ और निर्बाध रूप से काम करते रहने के लिए रक्त का परिसंचरण का सही होना आवश्यक माना जाता है। रक्त का संचार ठीक बने रहने से सभी अंगों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलता रहता है, जिससे कोशिकाएं स्वस्थ रहती हैं। इसमें होने वाली गड़बड़ी की समस्या कई प्रकार के रोगों का कारण बन सकती है।

शरीर के अन्य अंगों की ही तरह से सिर में भी पर्याप्त मात्रा में रक्त पहुंचते रहना आवश्यक माना जाता है। आपके मस्तिष्क को ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति करने के लिए रक्त का ठीक संचरण होते रहना आवश्क माना जाता है। सिर में रक्त का संचार प्रभावित होने की स्थिति में स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का जोखिम हो सकता है, सभी लोगों को इन बातों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।

मस्तिष्क सहित पूरे शरीर में खून का संचार व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नियमित रूप से योगासनों का अभ्यास काफी मददगार हो सकते हैं। सभी लोगों को नियमित रूप से सिर में रक्त परिसंचरण को ठीक बनाए रखने वाले योगासन करते रहने चाहिए। आइए जानते हैं कि सिर में रक्त परिसंचरण की कमी से क्या दिक्कतें हो सकती हैं साथ ही किन आसनों का अभ्यास इसमें फायदेमंद माना जाता है।
रक्त परिसंचरण के कारण होने वाली समस्याएं

सिर में रक्त परिसंचरण की कमी

कई कारणों से सिर में रक्त परिसंचरण की कमी हो सकती है। वर्टेब्रोबैसिलर सर्कुलेशन डिसआर्डर भी ऐसी समस्या है जो मस्तिष्क के पिछले हिस्से में रक्त के प्रवाह को कम कर देती हैं। इस कारण से चक्कर आना और बोलने में कठिनाई हो सकती है।

कई अलग-अलग स्थितियां भी मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को कम या बंद कर सकती हैं। इसमें धूम्रपान, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हाई कोलेस्ट्रॉल आदि सबसे आम जोखिम कारक हैं। नियमित योगासनों के अभ्यास से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित योगासन बहुत जरूरी होते हैं।
विज्ञापन
शीर्षासन योग के लाभ

शीर्षासन योग का अभ्यास

मस्तिष्क में रक्त के संचार को बढ़ावा देने में शीर्षासन योग का अभ्यास सबसे प्रभावी माना जाता है। इस योग की आदत बनाकर मस्तिष्क में रक्त के संचार को बढ़ावा देने के साथ तनाव दूर करने और फोकस बढ़ाने में मदद मिल सकती है। खोपड़ी में रक्त प्रवाह बढ़ने से आंखों और बालों के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी ये काफी मददगार है। 
अधोमुख शवासन योग करने के लाभ

अधोमुख शवासन अभ्यास

रक्त संचार विशेषकर, सिर में रक्त के संचार को ठीक बनाए रखने में अधोमुख शवासन योग को विशेषज्ञ काफी लाभप्रद मानते हैं। मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने के साथ तनाव और चिंता जैसी मानसिक परेशानियों को दूर करने, पैरों की मांसपेशियों को मजबूती देने, पीठ के निचले हिस्से में दर्द को कम करने में इसके लाभ के बारे में पता चलता है। अधोमुख शवासन योग पूरे शरीर की मांसपेशियों की सक्रियता को बढ़ाने में काफी मददगार है, इसका नियमित अभ्यास सुनिश्चित करें। 


solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info